Manohar pressure a government employee working at-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोहर सरकार पर दवाब बनाने में जुटे कर्मचारी

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 9:57 PM (IST)
मनोहर सरकार पर दवाब बनाने में जुटे कर्मचारी
चंडीगढ़। हरियाणा के कर्मचारी एक बार फिर मनोहर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह जिले करनाल में दो रैलियां कर अपनी ताकत का अहसास कराने के बाद इस बार कर्मचारी रविवार को जींद में हुंकार भरेंगे। अपनी मांगें मनवाने के लिए जींद रैली में मौजूदा सरकार को घेरने की रणनीति का बड़ा ऐलान भी किया जा सकता है। रैली में बड़ी तादाद में कर्मचारियों के इकट्ठे होने का अनुमान है। कर्मचारियों की तरफ से रैली को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। कर्मचारियों ने इससे पहले पिछले साल 9 अगस्त और फिर 30 नवंबर को करनाल में रैलियों के जरिए भाजपा सरकार के प्रति अपनी नाखुशी जाहिर की थी। अपनी मांगों कोे ले कर कर्मचारी हड़ताल पर भी गए और पिछले साल 10 दिसंबर को कर्मचारी संगठनों के साथ मुख्यमंत्री खट्टर के साथ बैठक हुई। बैठक में काफी मांगों पर कर्मचारियों और सरकार के बीच सहमति बनी। लेकिन इन मांगों पर अमल की बात तो दूर। अभी तक बैठक में बनी सहमति के बिंदू भी नहीं लिखे गए हैं। राज्य सरकार के रवैये से नाराज चल रहे कर्मचारियों ने अब जींद में रैली आयोजित कर अपना आक्रोश प्रकट करने का फैसला किया है। इसे आक्रोश रैली का ही नाम दिया गया है। कर्मचारियों ने मौजूदा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया है। नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement