Manohar parrikar write letter to mamata banerjee over Army exercise-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्रिकर को ममता का तीखा जवाब,नहीं जानते CM को कैसे लिखते हैं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:33 PM (IST)
पर्रिकर को ममता का तीखा जवाब,नहीं जानते CM को कैसे लिखते हैं
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सेना की तैनाती को लेकर चिट्टी लिखी है। मनोहर पर्रिकर ने चिट्ठी में सेना पर सवाल उठाने पर दुख जताया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में सेना की तैनाती को लेकर काफी हंगामा हुआ था। पश्चिम बंगाल के टोल प्लाजा और कई अन्य जगहों पर सेना की तैनाती की गई थी। इसको लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए सचिवालय में डेरा डाल लिया था। ममता बनर्जी ने आरोप लगाए थे कि पश्चिम बंगाल के प्रशासन और सरकार को सेना की तैनाती की कोई सूचना नहीं दी गई थी। ममता बनर्जी से सेना को हटाने की मांग को लेकर सचिवालय में डेरा जमा लिया था। हालांकि तत्काल ही सीएम ममता बनर्जी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की चिट्ठी का जवाब दिया है। अपनी चिट्ठी में ममता ने कहा है कि अगर सरकार चाहती तो इस तरह की स्थिति टाली जा सकती थी। ममता बनर्जी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने सेना नहीं बल्कि सरकार की नीति पर सवाल उठाया था। इतना ही नहीं ममता ने कहा कि पर्रिकर के आरोपों से दुख हुआ। उन्होंने कहा, उन्हें (रक्षामंत्री) को नहीं पता कि सीएम को खत कैसे लिखा जाता है।
ममता ने लिखा,मैं आपके आरोपों का पुरजोर विरोध करती हूं। इस घटना से हमारी सेना के मनोबल पर असर पडा है। टोल प्लाजा के डाटा एनएचएआई और दूसरी एजेंसियों के पास उपलब्ध हैं और इस तरह की एक्सरसाइज टाली जा सकती थी। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में सेना का ऎसा बेजा इस्तेमाल नहीं देखा है। आपकी सरकार ने कोलकाता पुलिस की बात भी नहीं सुनी। इससे पहले भी हमने पूरा सहयोग किया है, लेकिन इस बार डिफेंस मिनिस्ट्री ने अपनी तरफ से ऎसा फैसला लिया। किसी राज्य के सीएम के खिलाफ तकरीबन अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। मैंने साफ तौर पर कहा था कि आपकी मिनिस्ट्री ने सिविल एरिया में सेना को तैनात करने के लिए राज्य की अनुमति नहीं ली थी। इस तरह की एक्सरसाइज के लिए राज्य की लिखित अनुमति लेना जरूरी है।
हांलांकि ममता के विरोध के बाद टोल प्लाजा से सेना को हटा लिया गया था लेकिन ममता बनर्जी पूरी रात सचिवालय में ही डटी रही थी। दूसरे दिन सेना तैनाती का मुद्दा संसद में भी उठा। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल के प्रशासन और पुलिस को सेना की तैनाती की जानकारी थी।

-> जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement