Advertisement
हरियाणा के सभी 20 हजार 629 बूथों पर रविवार को सुना जाएगा मन की बात कार्यक्रम : बड़ौली

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक नारा नहीं, बल्कि आर्थिक विकास और स्वाभिमान का एक आधार है। स्वदेशी अभियान देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है, ताकि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़े, स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा मिले, आयात कम हो, और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
बड़ौली ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के मंत्र पर आगे बढ़ते हुए सभी कार्यकर्ता मन की बात कार्यक्रम में बूथों पर दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले भारतीय उत्पादों का प्रयोग करने के लिए युवाओं को प्रेरित करें ताकि नई पीढ़ी इसके महत्व को समझ सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों को एकजुटता के साथ ही सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। अच्छे कार्यों को करने वालों को प्रेरित भी करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम इस कार्यक्रम को सुनकर दूसरे लोगों को भी इसे सुनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वदेशी उत्पादों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए “आत्मनिर्भर भारत“ के संकल्प को हर घर तक पहुंचाएं और लोगों को स्वदेशी अपनाने की शपथ भी दिलाने का काम करें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


