manmohan singh cautions countrymen to be ready to face distress due to demonetisation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी: कष्टों के लिए रहें तैयार:मनमोहन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:23 PM (IST)
नोटबंदी: कष्टों के लिए रहें तैयार:मनमोहन
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बाद हो रही दिक्क्कतों के मद्देनजर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेताया है। मनमोहन ने इस फैसले को एक विशाल त्रासदी करार दिया और कहा कि नोटबंदी के कारण आगामी महीनों में देश को मुसीबत भरे वक्त के लिए तैयार रहना चाहिए। अंग्रेजी अखबार द हिंदू के लिए लिखे गए एक लेख में मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि इस फैसले से ईमानदार भारतीयों को जबर्दस्त चोट पहुंचेगी जबकि जिनके पास कालाधन है, उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं होगा। पूर्व प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फैसले को हडबडी में उठाया गया कदम करार दिया और कहा कि इससे आम भारतीयों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडेगा। मनमोहन ने लिखा, इस फैसले ने उन करोडों भारतीयों के भरोसे और आत्मविश्वास को जबर्दस्त चोट पहुंचाई है जिन्होंने खुद की और अपने पैसे की सुरक्षा के लिए सरकार पर भरोसा जताया था। -> बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement