Manipur violence: 27 missing, including two journalists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मणिपुर हिंसा: 27 लोग लापता, दो पत्रकार शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 10:14 AM (IST)
मणिपुर हिंसा: 27 लोग लापता, दो पत्रकार शामिल
इंफाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर में दो पत्रकार, दो नाबालिग और दो महिलाओं सहित कम से कम 27 गैर-आदिवासी व्यक्ति लापता हैं। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया के दो लापता पत्रकार -- 47 वर्षीय एटम समरेंद्र सिंह और 48 वर्षीय युमखैबम किरणकुमार सिंह हैं। 27 लोगों में से कुछ मई से, कुछ जून से और शेष जुलाई से लापता हैं और वे इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, टेंग्नौपाल, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, थौबल और काकचिंग जिलों के रहने वाले हैं।
विभिन्न थानों में गुमशुदगी के मामले दर्ज कराए गए हैं। लापता लोगों की उम्र 17 साल से 47 साल के बीच है|
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement