Mandal Police Station Uncovers Robbery and Snatching Incidents, Arrests Three Accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माण्डल थाना पुलिस ने लूट व छीना-झपटी की वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 29 जुलाई 2026 3:09 PM (IST)
माण्डल थाना पुलिस ने लूट व छीना-झपटी की वारदातों का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले के माण्डल थाना पुलिस ने लूट व छीना-झपटी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने माण्डल और बागोर थाना क्षेत्रों में हुई कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही लूट एवं छीना-झपटी की घटनाओं की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुधराज (आरपीएस) तथा पुलिस उप अधीक्षक (वृत माण्डल) राहुल जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह नरूका के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2026 को लुहारिया निवासी जाकिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई की रात करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाश आए और उनकी पत्नी के कानों से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की बालियां खींचकर फरार हो गए। इस दौरान बालियां खींचने से महिला के दोनों कान फट गए। मामले में बीएनएस की धारा 309(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक देवलाल गुर्जर को सौंपी गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके आधार पर संदिग्ध रतनलाल कालबेलिया, राजेश उर्फ भोल्या कालबेलिया और शंकरनाथ कालबेलिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में सामने आया कि राजेश उर्फ भोल्या लुहारिया गांव में किराये के मकान में रहकर मजदूरी के बहाने विभिन्न गांवों में रेकी करता था और अपने साथियों को वारदात के लिए बुलाता था। घटना को अंजाम देने के बाद साथी वापस लौट जाते थे, जबकि वह फिर से मजदूरी और रेकी में जुट जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के समय मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं करते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सके।आरोपियों ने माण्डल थाना क्षेत्र के लुहारिया, सोदानपुरा और केरिया खेड़ा सहित बागोर थाना क्षेत्र में लूट और छीना-झपटी की कई वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी : रतनलाल पुत्र भंवर कालबेलिया उर्फ मूल्या सिन्दल कालबेलिया (28), निवासी माताजी की बावड़ी, माधोगंज गोपालपुरा, थाना टोडारायसिंह, जिला टोंक।राजेश उर्फ भोल्या पुत्र भंवर कालबेलिया उर्फ मूल्या सिन्दल कालबेलिया (28), निवासी माताजी की बावड़ी, माधोगंज गोपालपुरा, थाना टोडारायसिंह, जिला टोंक।
शंकरनाथ पुत्र जगदीश नाथ कालबेलिया (32), निवासी भीमरोड, थाना मोर, जिला टोंक।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवलाल, हेड कांस्टेबल शंकरलाल, श्याम सुन्दर सिंह, कांस्टेबल नटवरलाल, रामावतार, रमेश और मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement