Advertisement
मांडल विधायक भडाणा ने जन प्रतिनिधियों के रिश्तेदारों को निकाला बैठक से बाहर

इस दौरान गंगापुर सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया भी मौजूद थें। मगर उन्होने भी विधायक भडाणा द्वारा कही गई बात पर मौन सहमति दी। पंचायत समिति प्रधान फुलकंवर चुण्डावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्लाॅक पंचायत विकास योजना,ग्राम पंचायत विकास योजना,महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना,वर्ष 2024-25 के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य महावीर सरगरा ने ग्राम पंचायत कोदूकोटा के ग्राम विकास अधिकारी सुनील पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 27 जुलाई 2022 को पंचायत समिति ने ग्राम पंचायत के खाते में सराय के निर्माण एवं अन्य निर्माण हेतु राशि ट्रांसफर कर दी थी। उसके बाद भी अभी तक इस राशि से निर्माण कार्य चालू नहीं किया गया।
पूर्व में भी कई बार इस मुद्दे को बैठक में उठाया गया मगर हर बार ग्राम विकास अधिकारी सदन को गुमराह करते हुए कहते है कि निर्माण कार्य चल रहा है। जबकि धरातल पर एक ईंट भी अब तक नहीं लगी हैं। बार-बार सदन को गुमराह करने पर ग्राम विकास अधिकारी सुनील को चार्जशीट दी जायंे। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायें।
बैठक के दौरान कारोई ग्राम पंचायत क्षेत्र में नरेगा कार्यो में हो रहे भ्रष्टाचार तथा अन्य निर्माण कार्यो में घटिया निर्माण कार्यो को लेकर पंचायत समिति सदस्य ने कारोई सरंपच पर गंभीर आरोप लगायें। जिसको लेकर दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच तनातनी हो गई। वही पंचायत समिति के विकास अधिकारी संपत गोदारा भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कर्मचारियों को बचाते रहें।
इस दौरान प्रतिपक्ष नेता बद्री जाट गाडरमाला,प्रकाश मारू,लोकेन्द्र सिंह दांथल,भैरू सुवालका रीछडा,राजेश्वरी सोनी गाडरमाला,श्रवण गुर्जर गुरला,भगवती लाल टेलर कारोई,नंदकिशोर कुमावत कारोई,उदय लाल गाडरी संगवा,बंशी जाट कांदा,नेहपाल सिंह सुवाणा व अमित चौधरी सुवाणा सहित कई उपस्थित थें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


