Manchester attack: ISIS supporters celebrate joy, told Revenge of Iraq-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनचेस्टर हमला: ISIS समर्थकों ने मनाई खुशी, बताया इराक का बदला

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 11:29 AM (IST)
मैनचेस्टर हमला: ISIS समर्थकों ने मनाई खुशी, बताया इराक का बदला
लंदन। मैनचेस्टर अरिना में अमेरिकी पॉप सिंगर अरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट के दौरान हुए धमाके पर इस्लामिक स्टेट के समर्थक खुशी मना रहे हैं और इसे इराक का बदला बता रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि वह मैनचेस्टर अरीना के धमाके को आतंकी घटना के तौर पर देख रहे हैं। इस हमले में 19 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट से जुड़े ट्विटर अकाउंट्स पर धमाके से जुड़े हैशटैग्स के साथ सेलिब्रेशन के मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। कुछ यूजर्स दूसरी जगह भी ऐसे ही हमलों के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुछ ने इस हमले को सीरिया और इराक में किए गए हवाई हमलों का बदला बताया है। एक यूजर अब्दुल हक ने ट्वीट किया कि मोसुल और राक्का के बच्चों पर ब्रिटिश एयरफोर्स के फेंके गए बम अब मैनचेस्टर आ गए हैं। इस ट्वीट का संबंध इराक और सीरिया में आंतकियों के कब्जे के बाद अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के किए गए हवाई हमलों से है। इस गठबंधन में ब्रिटेन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement