man suicide in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

khaskhabar.com: शनिवार, 03 जून 2017 6:27 PM (IST)
घर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की चिरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार सुबह चार बजे की है, जब परिजनों ने मृतक का शव घर में लटकते देखा। खुदकुशी की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में 35 वर्षीय भारत सिंह, प्रताप नारायण गुप्ता के फार्म हाउस में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। शनिवार सुबह चार बजे परिजनों ने घर के अंदर वाले कमरे में भारत को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। यह देख पत्नी के होश उड़ गए। देखते ही देखते आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भारत के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में अभी खुदकुशी का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement