नई दिल्ली। सुषमा स्वराज ने एक भारतीय नागरिक को उसकी पाकिस्तानी पत्नी के लिए मुंबई का वीजा दिलाने में मदद करने का भरोसा दिलाया है। दरअसल दुबई में रहने वाले भारतीय नागरिक यासीन ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। यासीन ने 26 अक्टूबर को सुषता स्वराज ट्वीट कर बताया कि वह एक भारतीय नागरिक है और बेटे के मुंबई में इलाज के लिए उसकी पाकिस्तानी पत्नी को मेडिकल अटेंडेंट वीजा की जरूरत है। यासीन ने सुषमा को बताया कि उसने सितम्बर माह में अपनी पत्नी के लिए मुंबई जाने के लिए वीजा का आवेदन किया था। इसके बाद सुषमा ने यासीन के ट्विट का जवाब दिया और उससे पूछा भी उसने वीजा के लिए आवेदन कहां किया। साथ ही सुषमा स्वराज ने यासीन से बेटे के इलाज का ब्यौरा भी मांगा।
यह भी पढ़े :प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी कॉल में खुलासा, बेचने नहीं...यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...