Advertisement
आंध्र सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार

पोंडुरी कोटिरत्नम अंजन ने अमेरिका में एमएस किया है और 2015 में भारत लौटने से पहले तीन साल तक वहां एक कंपनी में काम किया। पुलिस ने बुधवार को गन्नवरम स्थित उसके घर से उठा लिया। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के एक स्थानीय कार्यकर्ता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।
वह कथित तौर पर विपक्षी टीडीपी के पक्ष में संदेश पोस्ट कर रहे थे और वाईएसआरसीपी नेताओं को निशाना बना रहे थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की कि क्या वह किसी टीडीपी नेता के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। शख्स ने दावा किया कि वह खुद मैसेज पोस्ट कर रहा था।
पुलिस ने कहा कि वे आरोपी के खिलाफ साइबरबुली शीट दर्ज करेंगे और लगातार निगरानी रखेंगे।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


