Man arrested for gang-rape, 4 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसिक रोगी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 10:56 AM (IST)
मानसिक रोगी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने गई मानसिक रोगी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में कोतवाली टांडा के मोहल्ला छज्जापुर के चटोरी गली की रहने वाली मानसिक रोगी युवती थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार को इलाज कराने गई थी। एक युवक जितेंद्र उसे वहां से बहला कर मेडिकल कॉलेज के बगल वाली नहर पर ले गया। उसके पीछे-पीछे तीन और युवक भी आ गए। चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर होने पर परिजनों ने जब युवती की तलाश शुरू की तो वह नहर के पास मिली। उसने बताया कि जितेंद्र व उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसओ (अलीगंज) अरविंद कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि घटना के संबंध में मुअस 37/17 के अंतर्गत आईपीसी की धारा 376 डी का मुकदमा दर्ज कर युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। चार आरोपियों- जितेंद्र पासी, शिव पूजन वर्मा, दिलीप पासी व मिट्ठू उर्फ रफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement