Advertisement
फ्लाइट में सहयात्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में कोलकाता हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

बाद में सीआईएसएफ अधिकारियों ने उसे हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। आरोपी की पहचान एमडी अब्दुर रहमान के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की आगे की जांच जारी है।
बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। उसे बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।” अन्य घटना में कोलकाता हवाई अड्डे से शिलांग जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।
सुबह 9.15 बजे प्रस्थान करने वाली फ्लाइट में विमान के शौचालय में “बम है” लिखा नोट मिला। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान की पूरी जांच की गई। सभी सुरक्षा जांच और अधिकारियों की मंजूरी के बाद विमान को सुरक्षित घोषित किया गया और फ्लाइट बाद में 13.33 बजे शिलांग के लिए रवाना हुई। कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


