mamta tweets, modi babu knows demonetisation has derailed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी बाबू जानते हैं,नोटबंदी बे-पटरी:ममता

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 8:17 PM (IST)
मोदी बाबू जानते हैं,नोटबंदी बे-पटरी:ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए शनिवार को कोलकाता में कहा कि भाषण देने के अलावा उनके पास पटरी से उतरी इस व्यवस्था के लिए कोई समाधान नहीं है। गुजरात के बनासकांठा में मोदी के एक जनसभा को संबोधित करने के तुरंत बाद एक ट्वीट में ममता ने कहा,मोदी बाबू जानते हैं कि नोटबंदी अब बेपटरी हो गई है। भाषण देने के अलावा उनके पास कोई समाधान नहीं है। ममता ने गुरूवार को कहा था कि पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने देश में आर्थिक संकट पैदा कर दिया है और उनके पास सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। नोटबंदी के कारण देश का विकास और व्यापार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री को किसी पर भरोसा नहीं है और वह नहीं समझते हैं कि देश के लिए क्या अच्छा है।
-> बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement