उन्होंने कहा, "अगर आम लोगों को तकलीफ होती है तो हम बर्दाश्त नहीं
करेंगे। जो लोग गड़बड़ी पैदा कर रहे हैं और कानून को अपने हाथ में ले रहे
हैं, उनमें से किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम
बसों को आग लगाने वाले, गाड़ियों को पत्थर मारने और सरकारी संपत्ति को नष्ट
करने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कदम उठाएंगे।"
मुख्यमंत्री
की अपील सीएए के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद आई है। बंगाल में
शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने बसों में आग लगा दी, रेलवे
संपत्तियों को नष्ट कर दिया और सड़क व रेलमार्ग बाधित बाधित कर दिया। राज्य
में तनाव शुक्रवार को शुरू हुआ था। --आईएएनएस