Mamta Banerjee warns those who spread violence in Bengal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल में हिंसा फैलाने वालों को ममता ने दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात

khaskhabar.com: शनिवार, 14 दिसम्बर 2019 7:52 PM (IST)
बंगाल में हिंसा फैलाने वालों को ममता ने दी चेतावनी, कही ये बड़ी बात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान व्यापक हिंसा के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को लोगों से विरोध जताने के लिए लोकतांत्रिक तरीकों का उपयोग करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ममता ने एक बयान जारी कर कहा, "लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन करें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। सड़कों या ट्रेन की नाकेबंदी न करें।" मुख्यमंत्री ने कहा कि परेशानी पैदा करने वालों में से किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement