लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखलेश यादव टिकट बंटवारे को लेकर आमने सामने हैं। गौरतलब है कि टिकट की इस लडाई में कल पिता मुलायम ने बेटे अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा गया। इसके बाद कई पार्टियां अखिलेश को समर्थन देने की बात कर रही हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी अखिलेश के समर्थन की बात कही है। ज्ञातव्य है कि अखिलेश भी कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात करते रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि अखिलेश ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन होता है तो 300 से ज्यादा सीटें लेकर आएंगे। लेकिन अब तो खेल ही पलट गया है। अखिलेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
ऐसे में ममता बनर्जी ने भी अखिलेश को सपोर्ट किया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार सुबह अखिलेश यादव को फोन किया। ममता बनर्जी ने अखिलेश को फोन कर कहा कि आप डटे रहो हम आपके साथ हैं।