Advertisement
ममता बनर्जी का हो पॉलीग्राफ टेस्ट : गौरव भाटिया

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को 'निर्ममता' बनर्जी की संज्ञा देते हुए तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ पूरे विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने साथी डॉक्टर को न्याय दिलवाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर ममता बनर्जी की पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ममता बनर्जी सरकार अपराधियों को बचा रही है, वहां प्रशासन पक्षपातपूर्ण है और उससे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। पश्चिम बंगाल में "कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और इसलिए ममता बनर्जी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि हाईटेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क मामले में हुए घोटाले की कर्नाटक सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए और कांग्रेस अध्यक्ष, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और प्रियांक खड़गे को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय है। गांधी परिवार के सदस्य घोटाले के मामले में जमानत पर हैं और अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भ्रष्टाचार भी सामने आ गया है। कर्नाटक में पहले मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की नाक के नीचे मूडा घोटाला हुआ और अब हाईटेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क का भी घोटाला सामने आ गया है। मूडा घोटाले में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, कर्नाटक की जनता की जगह अपने परिवार का हित कर रहे थे। वहीं, हाईटेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क मामले में एससी कोटे से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


