Malpura. Hundreds of devotees took darshan of Hanuti Balaji tableau-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए हनुती बालाजी की झांकी के दर्शन

khaskhabar.com: शनिवार, 09 अगस्त 2025 5:40 PM (IST)
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए हनुती बालाजी की झांकी के दर्शन
मालपुरा। उपखंड के जयपुर रोड स्थित ग्राम जयसिंहपुरा के हनुती बालाजी मंदिर में शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर फूलों से सजी हनुती बालाजी की मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर के पुजारी रामसिंह ने बताया कि बालाजी भक्त गोविंद जी के सानिध्य में मंदिर परिसर में विराजित शिव पंचायत का जलाभिषेक किया गया और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भगवान शंकर का आकर्षक श्रृंगार कर सामूहिक आरती आयोजित की गई, जिसके बाद भोग प्रसादी का वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन जारी रहा। भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक उल्लास से भर गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement