Advertisement
फिल्मों की फूहड़ता समाज के लिए घातक : मालिनी

अवस्थी ने कहा कि फिल्मों में परोसी जा रही फूहड़ता दर्शाती है कि उसे बनाने वाले और देखने वाले का नजरिया क्या है। दर्शको में भी फूहड़ डांस देखने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है इसके चलते ही लोग बेबी को बेस पसंद है, मेरे होठों को सीने से जैसे गानो को बढ़ावा दे रहे हैं। सदी के महानायक भी इन गानां पर झूमते हुए नजर आते है। कम से कम महानायक को इससे परहेज करना चाहिये।
26 को होगा लोक नृत्य
मालिनी अवस्थी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि पारंपरिक संगीत व लोक नृत्य को बढ़ावा दिया जाय। जिसके चलते कई शहरों में लोक नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत रविवार से कानपुर में होने जा रहा है। बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कलाकार भाग लेंगे। कहा कि मेरा अपना मानना है कि जो पारम्परिक कलाकार जड़ से जुड़े है उनके सबसे बड़ी समस्या इस समय मंच की है। कहा कि एक मार्च को मेरठ व उसके बाद झांसी, बलिया, लखनऊ में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होगें।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


