मुंबई। मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए की तरफ से क्लीन चिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकील ने जमानत याचिका दायर कर दी है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि सोमवार को प्रज्ञा ठाकुर की रिहाई को लेकर मुंबई की एक लोकल कोर्ट में एनआईए की याचिका पर 6 जून को सुनवाई हो सकती है। दो हफ्ते पहले एनआईए ने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पांच अन्य लोगों के खिलाफ सभी आरोप हटा लिए थे। एनआईए ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में शुक्रवार को स्पेशल एनआईए कोर्ट में 13 मई को दूसरी चार्जशीट फाइल की थी। इस चार्जशीट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को क्लीन चिट के अलावा लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित के खिलाफ मकोका की धाराएं हटा ली गईं।