Advertisement
गुणवत्ता एवं संस्कार युक्त शिक्षा के लिए समुचित प्रयास करें - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

बैठक में बजट घोषणा कि पालना की प्रगति, संस्कृत शिक्षा विभाग तथा समग्र शिक्षा के कार्यो की समीक्षा की गई। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध करवायें गये व्यावसायिक किट सहित अन्य शिक्षण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण करें तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को रोजगार से जोडें। उन्होंने कक्षा एक से पांच के पाठ्यक्रम में स्थानीय परिदृश्य पर फोकस करने तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवश्यकता वाले विद्यालयों में कक्षा—कक्ष निर्माण के प्रस्ताव मनरेगा को भिजवाने के निर्देश दिये।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद अविचल चतुर्वेदी, साक्षरता निदेशक मेघराज रतनू, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, सयुक्त शासन सचिव शिक्षा मनीष गोयल, आयुक्त संस्कृत शिक्षा प्रियंका जोधावत, सयुक्त शासन सचिव कैलाश चन्द यादव, सचिव राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंण्डल मूलचन्द वर्मा, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर, शासन उपसचिव संजय माथुर सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


