Makar Sankranti will be arranged for treatment of injured birds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मकर संक्रांति पर घायल पक्षियों के उपचार के लिए रहेगी व्यवस्था

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 7:18 PM (IST)
मकर संक्रांति पर घायल पक्षियों के उपचार के लिए रहेगी व्यवस्था
जयपुर। मकर संक्रांति पर घायल पक्षियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला प्रशासन, वन विभाग के अलावा श्री कल्पतरू संस्थान एवं रक्षा संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति पर मांजे से घायल पक्षियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न उपचार केन्द्रों पर व्यवस्था रहेगी। घायल पक्षियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्री कल्पतरू संस्थान के जवाहर सर्किल स्थित भवन (सम्पर्कः 9983809898), अल्बर्ट हॉल पर रक्षा संस्थान (सम्पर्कः 9828500065) तथा वन विभाग के अशोक विहार उपचार केन्द्र (सम्पर्कः 9414869781) पर घायल पक्षियों का समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक सहित समस्त अधीनस्थ चिकित्सा केन्द्र भी खुले रहेंगे। बैठक में वन विभाग के सहायक वन संरक्षक मनफूल विश्नाई, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक आर.के. आमेरिया तथा कल्पतरू संस्थान के विष्णु लाम्बा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement