Advertisement
सचिवालय में नियुक्तियों की बड़ी कवायद : सरकार ने अधीनस्थ विभागों से आए कर्मचारियों को लौटाने के दिए निर्देश

परिपत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कार्मिक (ख-1) विभाग के आदेश के तहत सूचीबद्ध विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को उनके मूल विभागों में तत्काल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इस निर्णय की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी कई परिपत्रों का भी उल्लेख किया गया है।
इन सभी आदेशों का उद्देश्य सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों की संरचना को सुव्यवस्थित रखना और अधीनस्थ विभागों से प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कार्मिकों की निर्भरता को कम करना रहा है।
परिपत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शासन सचिवालय में मंत्रालयिक स्तर पर लिपिक और शीघ्रलिपिक सेवा का स्वतंत्र संवर्ग विद्यमान है। यह संवर्ग सचिवालय के कार्यों की विशिष्टताओं और दीर्घकालिक संस्थागत स्मृति को ध्यान में रखकर गठित किया गया है। अतः सचिवालय के प्रशासनिक कार्य इन्हीं नियमित संवर्ग के कर्मचारियों द्वारा किए जाने को ही उपयुक्त माना गया है।
तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश
विभाग ने कहा है कि अब जब नवीन कार्मिकों का पदस्थापन पूरा हो गया है और सचिवालय में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध नहीं है, ऐसे में अधीनस्थ विभागों से प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “तत्काल प्रभाव से हटाकर” उनके पैतृक विभागों में भेजा जाए।
कार्मिक विभाग ने यह भी निर्देशित किया है कि संबंधित विभाग इस कार्रवाई की सूचना कार्मिक (ख-1) विभाग को अनिवार्य रूप से भेजें, ताकि समग्र प्रशासनिक पुनर्गठन की जानकारी रखी जा सके।
सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए परिपत्र की प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री कार्यालय, मंत्रीगण व राज्यमंत्रीगण के कार्यालयों, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिवों, सभी शासन सचिवों, विशिष्ट शासन सचिवों, वरिष्ठ उप शासन सचिवों तथा सचिवालय के सभी अनुभागों को भेजी गई हैं।
यह आदेश राज्य प्रशासन में सचिवालय-स्तर पर सुव्यवस्थित स्टाफ संरचना कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल सचिवालय में कार्यरत प्रतिनियुक्त कर्मियों की संख्या घटेगी, बल्कि नव-नियुक्त लिपिकों के लिए कार्यस्थल और जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण भी संभव हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


