दूसरी तरफ, गुजरात के बड़ोदरा में उस वक्त बेहद दर्दनाक घटना
पेश आई जब पटाखे की दुकान में आग लग जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।
बड़ोदरा के पुलिस अधीक्षक सौरक्ष तोलम्बिया ने बताया कि आग शाम के समय लगी
और फिर आसपास की दुकानों में फैल गई। यह घटना रुस्तमपुरा गांव की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और अग्निशमन ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया और
आग को नियंत्रित किया गया। हमने मौके से आठ शव निकाले हैं। इस हादसे में
जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह के बारे
में अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्रीयह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा