Major ACB Raid at Rishabhdev Police Station in Udaipur: ASI and Constable Flee After Allegedly Demanding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उदयपुर के ऋषभदेव थाने में एसीबी की बड़ी दबिश : सीआई के नाम पर आरोपी से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, एएसआई और कांस्टेबल थाने से हुए फरार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 5:17 PM (IST)
उदयपुर के ऋषभदेव थाने में एसीबी की बड़ी दबिश : सीआई के नाम पर आरोपी से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप, एएसआई और कांस्टेबल थाने से हुए फरार
शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर पाबंद करके छोड़ने की एवज में मांगी गई थी रकम शिकायत मिलने पर तड़के 3 बजे थाने पहुंची एसीबी स्पेशल यूनिट, एएसपी राजीव जोशी ने शुरू की मामले की गहन पड़ताल उदयपुर। उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) पर थानाधिकारी (CI) हेमंत अहारी के नाम पर शराब ठेके के सेल्समैन से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलते ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट अलसुबह करीब 3 बजे ऋषभदेव थाने जा पहुंची। हालांकि, एसीबी की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा थाने से फरार हो गए। अचानक हुई इस दबिश से पूरे थाना सर्कल और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
थाने लाकर मारपीट की और छोड़ने के मांगे 2 लाख; कपड़ों में छिपा ऑडियो रिकॉर्डर पकड़े जाने पर खुली पोल
रकम की व्यवस्था करने के दौरान एसीबी तक पहुंची शिकायत: जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए युवक को थाने लाकर उसके साथ मारपीट की और कहा कि यदि वह 2 लाख रुपये की व्यवस्था कर दे, तो उसे केवल पाबंद करके छोड़ दिया जाएगा। इस पर रिश्वत देने की सहमति बनने के बाद आरोपी ने फोन कर अपने एक मित्र को रुपयों का इंतजाम करने के लिए कहा। इसी बीच यह पूरा मामला एसीबी के संज्ञान में पहुंच गया।
रिकॉर्डिंग डिवाइस देख दोनों पुलिसकर्मी हुए गायब : योजना के तहत आरोपी का साथी तय राशि से कम रुपये लेकर थाने पहुंचा, जिसके कपड़ों में एसीबी की ओर से ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाई गई थी। थाने में मांग के अनुरूप कम रुपये लाने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए और इसी दौरान उनकी नजर युवक के कपड़ों में लगी रिकॉर्डिंग डिवाइस पर पड़ गई। पुलिसकर्मियों ने उस युवक को भी थाने में ही बैठा लिया। डिवाइस मिलने से एएसआई रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा को एसीबी ट्रैप की भनक लग गई, जिसके चलते वे एसीबी टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही थाने से गायब हो गए।
एसीबी मुख्यालय भेजी जा रही है जांच रिपोर्ट, सीआई की भूमिका की भी होगी पड़तालथाने के अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी : ट्रैप की कार्रवाई विफल होने के बाद भी एसीबी की स्पेशल यूनिट रात को ही ऋषभदेव थाने पहुंच गई। एसीबी स्पेशल यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजीव जोशी के निर्देशन में टीम ने थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से घटनाक्रम को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मौके पर ऋषभदेव डीएसपी अर्जुन सिंह राठौड़ को भी बुलाया गया। एएसपी राजीव जोशी ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर एसीबी मुख्यालय भेजी जा रही है, जहां से नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement