Main Access Road to Raipur Khurd Government School Plagued by Encroachment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रायपुर खुर्द सरकारी स्कूल का मुख्य रास्ता अतिक्रमण की चपेट में: बच्चे, शिक्षक और अभिभावक परेशान

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अगस्त 2026 1:14 PM (IST)
रायपुर खुर्द सरकारी स्कूल का मुख्य रास्ता अतिक्रमण की चपेट में: बच्चे, शिक्षक और अभिभावक परेशान
संकरे रास्ते से गुजरने को मजबूर छात्र; सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने प्रशासन से तुरंत अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग चंडीगढ़। रायपुर खुर्द स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल के मुख्य रास्ते पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के मुख्य रास्ते पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के चलते मार्ग बेहद संकरा हो गया है, जिससे रोज सुबह और छुट्टी के वक्त बच्चों को जान जोखिम में डालकर वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों का कहना है कि स्कूल के समय बच्चों और स्टाफ को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि भविष्य में स्कूल परिसर में कोई आपात स्थिति (Emergency) उत्पन्न होती है, तो यह संकरा व बाधित रास्ता किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वायरल वीडियो में भी रास्ते की जर्जर और बाधित स्थिति साफ दिखाई दे रही है।
इस गंभीर समस्या को लेकर सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है।
प्रमुख मांगें:
संबंधित विभाग और नगर निगम की टीम स्कूल के मुख्य रास्ते का तत्काल निरीक्षण करे।
रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाया जाए और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए सुरक्षित, सुगम और साफ रास्ता सुनिश्चित किया जाए।
अरविंद सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और उनकी शिक्षा के मार्ग में किसी भी तरह का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों से इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement