Mahila Congress rally removal performance-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 17, 2025 11:58 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 4:29 PM (IST)
महिला कांग्रेस ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन
प्रतापगढ़। मोदी सरकार की नोटबन्दी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में आकोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पार्षद नेहा शर्मा ने बताया कि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें जिलेभर से सेकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली में महिलाओं ने हाथों में थाली एवं चम्मच लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एमजी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से रैली प्रारम्भ हुई ,जो ग़ांधी चौराहे पर पहुंचकर सम्पन हुई। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेताओ ने संबोधित किया। केंद्र एवं राज्य सरकार पर कोंग्रेस नेताओं ने जमकर निशाना साधा। रैली में प्रदेश कोंग्रेस सचिव सुरेंद्र चंडालिया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश ओझा, सेवादल जिलाध्यक्ष श्याम टांक, सरपंच कैलाशी देवी, रेखा धोबी, मीरा बाई, कारी बाई, अंजू देवी सहित सेकड़ों महिलाए मौजूद रही।


[@ शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement