Maharashtra: Hindu officer observes roza on behalf of ailing driver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्लिम डाईवर की तबीयत खराब होने पर हिन्दू अधिकारी ने रखा रोजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2019 3:38 PM (IST)
मुस्लिम डाईवर की तबीयत खराब होने पर हिन्दू अधिकारी ने रखा रोजा
मुंबई। देश में सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाली खबरों के बीच यह खबर गंगा-जमुना संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है। महाराष्ट्र के बुलधाना मंडल के वन अधिकारी संजय माली ने अपने मुस्लिम ड्राइवर जफर के बदले रोजा रखा है। जफर की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस वजह से वह रमजान के दौरान रोजा नहीं रख पाए थे। वन अधिकारी माली ने कहा कि मैंने 6 मई को जफर से यूं ही बातचीत में पूछा था कि वह रोजा रख रहा है या नहीं? इस पर उसने बताया कि वह इस बार खराब सेहत के चलते ड्यूटी के साथ रोजे नहीं रख पाएगा। तब मैंने उससे कहा कि मैं उसकी जगह रोजे रखूंगा। उन्होंने अपनी दिनचर्या के दौरान बताया कि 6 मई से मैं रोजाना रोजे रख रहा हूं। मैं सुबह 4 बजे उठ जाता हूं और कुछ खाता हूं। इसके बाद करीब 7 बजे मैं रोजा खोलता हूं। संजय का मानना है कि हर किसी को सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर कुछ ना कुछ जरूर करना चाहिए। वन मंडल अधिकारी ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हर धर्म हमें कुछ ना कुछ अच्छा सिखाता है। हमें सांप्रदायिक सौहार्द्र बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। हमें पहले मानवता देखनी चाहिए, धर्म का नंबर बाद में आना चाहिए। रोजे रखने के बाद मैं काफी तरोताजा महसूस कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement