Maharashtra government cuts petrol rate by Rs 5, diesel by Rs 3 per liter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Maharashtra : शिंदे सरकार ने घटाया वैट, पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 4:04 PM (IST)
Maharashtra : शिंदे सरकार ने घटाया वैट, पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये हुआ सस्ता
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर वैट में क्रमश: 5 रुपये प्रति लीटर और 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यहां गुरुवार को यह घोषणा की। शिंदे ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि इससे सरकारी खजाने पर 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा, लेकिन इससे महंगाई कम होगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में कटौती का कदम नई सरकार की जन कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के अनुरूप है और इसका सीधा फायदा जनता को होगा। शिंदे ने कहा कि कुछ महीने पहले केंद्र द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी के बाद कुछ राज्य सरकारों ने भी इसी तरह की राहत दी थी, और अब यह महाराष्ट्र में भी दी गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement