Advertisement
महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह को अयोध्या से मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का कहना है कि कर्नल जेम्स टॉड ने अपनी पुस्तक एनल्स एंड एंटीक्वीटीज ऑफ राजस्थान में लिखा है- श्रीराम की राजधानी अयोध्या थी। उनके बेटे लव ने लव-काेटे (लाहौर) बसाया था। लव के वंशज कालांतर में गुजरात हाेते हुए आहाड़ यानी मेवाड़ में आए, जहां सिसोदिया साम्राज्य की स्थापना की। चित्तौड़ के बाद उदयपुर को भी राजधानी बनाया था। मेवाड़ का राज प्रतीक सूर्य रहा है।
श्रीराम भी शिव उपासक थे और मेवाड़ राजपरिवार भी एकलिंगनाथ (शिवजी) का उपासक है। ये मेवाड़ राजपरिवार के सूर्यवंशी श्रीराम के वंशज होने के पुख्ता प्रमाण हैं। इतिहासकार भी मानते हैं कि मेवाड़ राजपरिवार के रीति-रिवाज, शिव उपासक और सूर्यवंशी हाेना भी श्रीराम के वंशज होने के प्रमाण हैं।
नाथद्वारा से विधायक और मेवाड़ राजघराने के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ का भी यही कहना है कि हमारा राजघराना श्रीराम के पुत्र लव का वंशज है। मेवाड़ में उनकी 76 पीढ़ियाें का इतिहास दर्ज है, जबकि राजघराने का इतिहास और भी पुराना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


