भरतपुर। जाट महासभा के तत्वाधान में भरतपुर राज्य के संस्थापक महाराजा सूरजमल का स्मृति दिवस समारोह 25 दिसम्बर को जयपुर हाइवे स्थित रेवती रिसोर्ट पर मनाया जायेगा। डा दिगम्बर सिंह ने जाति धर्म, वर्ग एवं सम्प्रदाय की भावनाओं से हटकर इस महान योद्धा के समारोह में शामिल होकर महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। जिला जाटमहासभा के अध्यक्ष मुकेश उसरानी ने बताया कि जाट राज्यों के शासकों की विस्तृत जानकारी देने वाली व बीसूका उपाध्यक्ष डा. दिगम्बर सिंह को समर्पित पुस्तक लेखक रामवीर सिंह वर्मा के ग्रन्थ ‘ जाटों का गौरवशाली इतिहास’ का विमोचन भी इसी समारोह में होगा। डॉ. दिगम्बर सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल मलिक करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री चैधरी युद्धवीर सिंह होंगे।