khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 8:06 PM (IST)
कोटा। रेतवाली टिपटा स्थित सुकालेश्वर महादेव मदिर एवं महाकाल सत्संग मण्डल समिति के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति महोत्सव का आयोजन बुधवार से प्रांरभ हो गया। समिति के अध्यक्ष किशन सिंह भाटी ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के तहत प्रथम दिन कलश यात्रा का आयोजन किया। यात्रा टिपटा स्थित सुकालेश्वर महादेव मंदिर से प्रांरभ होकर बैराज रोड स्थित झरने के बालाजी होते हुए वापस टिपटा स्थित मंदिर आकर संपन्न हुई। उन्होंने बताया बुधवार से 3 दिवसीय नानी बाई के मायरें का आयोजन किया जा रहा है। जिसका वाचन पं. रमेशभाई अंगीरत सवाईमाधोपुर द्वारा किया जा रहा है। यात्रा मे बडी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और यात्रा के दौरान जगह-जगह कलष यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।