Advertisement
'महागिरावटी' दूसरों को 'महामिलावटी' बोल रहे हैं : लालू यादव

इससे पहले लालू प्रसाद ने ट्वीट कर बिहार वासियों के नाम एक संदेश लिखा था। लालू ने ट्वीट कर लिखा, "मेरे प्यारे बिहारवासियों। इस महत्वपूर्ण चुनाव में झूठ के विक्रेता, पाखंड के उस्ताद, वादों के ठग, दावों के बाजीगर द्वारा झूठ के फ्री, अविश्सनीय और अविश्वासी दौर में बड़े-बड़े जुमले फेंके जा रहे हैं। इनके झूठ को लपेट कर इनको अपनी जोरदार वोट की चोट से करारा जवाब देना है।"
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद चारा घोटाले के मामले में रांची की एक जेल में बंद हैं और सजा काट रहे हैं। इन दिनों वे स्वास्थ्य कारणों से रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


