सिरोही। जिला मुख्यालय पर शिवगंज हाईवे स्थित विजय पताका तीर्थ में शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर महापूजन का आयोजन किया गया। प्रन्यास प्रवर भद्रानंद विजय महाराज के सानिध्य में लक्ष्मीजी का मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। इससे पहले तीर्थ के संस्थापक नरेन्द्र भाई शाह के नेतृत्व में गोयली से तीर्थ स्थल तक पदयात्रा भी निकाली गई। आपको बता दें कि इस तीर्थधाम में 7 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित है और चारों तरफ श्रीयंत्र लगे हैं। सिरोही के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह चैहान और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. प्रेरणा शेखावत ने भी धाम पहुंचकर मां लक्ष्मी के दर्शन किए। तीर्थ के अध्यक्ष नरेन्द्र भाई शाह ने उनका स्वागत करते हुऐ उन्हें तीर्थ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूजन के बाद श्रद्वालुओं ने महाप्रसादी का भी लाभ लिया।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेशयह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...