mafia arrested in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में मारपीट करने वाला बजरी माफिया गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2019 1:24 PM (IST)
जयपुर में मारपीट करने वाला बजरी माफिया गिरफ्तार
जयपुर । शहर में जगतपुरा में शनिवार सुबह डंपर रूकवाने को लेकर परिवहन विभाग के गार्ड से मारपीट करने वाले बजरी माफिया को प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बजरी माफिया गिर्राज यादव (28) ग्राम खिजुरिया अहीरान कानोता का रहने वाला है। घटनाक्रम के मुताबिक, शनिवार सुबह अवैध खनन की बजरी से भरे डंपर को परिवहन उपनिरीक्षक ने रोककर चैक किया। बजरी मिलने पर कार्रवाई कर उसे जब्त कर जगतपुरा आरटीओ ऑफिस लेकर सरकारी गाड़ी के साथ रवाना हो गए। इसी दौरान महल रोड पर दो गाडिय़ों में आधा दर्जन से अधिक बदमाश भरकर आए, जिन्होंने लाठी-डण्डों से गार्ड मानसिंह से मारपीट की और डंपर को आधा खाली कर वहां से लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बजरी माफिया गिर्राज यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement