Advertisement
MP : पूर्व भाजपा विधायक ने कहा, बेटी का धर्म परिवर्तन करने की कोशिश

भारती को पुलिस सोमवार रात बुरहानपुर भेजने की बात कर रही थी, मगर उसे भोपाल स्थित गौरवी सखी सेंटर में रखा गया है। मंगलवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराए जाने की कोशिश हो रही है।
ज्ञात हो कि, सुरेंद्र नाथ सिंह ने कमलानगर थाने में 17 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की भारती (26) रविवार 13 अक्टूबर से लापता है। उन्होंने लड़की की मानसिक स्थिति ठीक न होने का हवाला दिया था। पुलिस भारती को खोज ही रही थी कि शनिवार को सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल हुआ, साथ ही जबलपुर उच्च न्यायालय में उसकी ओर से सुरक्षा के लिए याचिका दायर की गई।
सुरेंद्रनाथ सिंह ने आरोप लगाया था कि, "भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद इस लव जिहाद में शामिल हैं। मेरी बेटी की तबियत ठीक नहीं है। उसका चार साल से इलाज चल रहा है।"
पूर्व विधायक के आरोप पर कांग्रेस विधायक मसूद का कहा है, "सुरेंद्र नाथ की बेटी मेरे लिए बेटी के समान है। मुझे उनके आरोपों पर कुछ नहीं कहना। मैं इसे ऊपर वाले पर छोड़ता हूं।"
एक तरफ पूर्व विधायक ने कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाए तो दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया है। मगर किसी भी बड़े नेता ने अब तक खुलकर कोई राय जाहिर नहीं की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


