Advertisement
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने इन शब्दों के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले गए शब्दों के लिए भी कांग्रेस सांसद की आलोचना करते हुए कहा कि, आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है ? क्या यह संसद का अपमान नहीं है ? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है ? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है ?
शिवराज ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। अजीब नेता हैं ये जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते हैं, कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करते हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने गृह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि इन दोनों नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या वे राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत हैं?
भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि जब तक राहुल गांधी अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगते है तब तक उनका यह अभियान देश भर में जारी रहेगा।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


