Advertisement
मध्य प्रदेश के उपचुनाव में मुकाबला रोचक होने के आसार

बात बुधनी विधानसभा की करें, तो यहां सवर्ण बनाम पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार बीच लड़ाई है, तो वहीं विजयपुर में पिछड़ा बना आदिवासी उम्मीदवार के बीच मुकाबला है। बुधनी से भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव सामान्य ब्राह्मण वर्ग से हैं और राजकुमार पटेल पिछड़े वर्ग से, वही विजयपुर में रामनिवास रावत पिछड़े वर्ग से आते हैं, जबकि मुकेश मल्होत्रा आदिवासी वर्ग के हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने जातीय गणित को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया है। बुधनी का पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिनिधित्व किया है, जो किरार पिछड़े वर्ग से आते हैं और इस विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ग की संख्या काफी है, वहीं विजयपुर से आदिवासी वर्ग को। यहां भी आदिवासी मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन में बड़े चेहरों को महत्व दिया है। इसलिए मुकाबला रोचक होने के आसार हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


