Madhya Pradesh: आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में 5 लाेग गिरफ्तार
khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 2:06 PM (IST)
सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के पास से फोन और लैपटॉप बरामद किया गया
है। इनके पास 13 पाकिस्तानी नंबर मिले। ये लोग आतंकियों के फंड मैनेजर से
वीडियो-मैसेंजर कॉल और वॉट्सऐप चैटिंग करते थे। 2017 में गिरफ्तारी के बाद
बलराम जमानत पर बाहर आया था और वह फिर से टेरर फंडिंग का काम में जुट गया ।
आशंका
जताई जा रही है कि वो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बात करते थे। इसके
बाद बैंक खातों में पैसा जमा कराकर आतंकियों तक पहुंचाने के काम को अंजाम
देते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े
संदिग्ध लोगों को बैंक खातों और हवाला के माध्यम से कमीशन बेस पर पैसे
ट्रांसफर करने का काम करते थे।