Advertisement
प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका

-छतरियां, गुरुकुल, वाकिंग ट्रेल्स, सांभर हिरण पथ, चीतल पथ के साथ गेबियन आकर्षण का केंद्र
अलवर शहर स्थित लव कुश वाटिका में अलग अलग घूमने के पथ बनाये गए है. जिसके तहत सांभर हिरण पथ, चीतल पथ मुख्यतया है ताकि आमजन को वन एवं वन्यजीवों के साथ जोड़ा जा सके। वही वाटिका में भूजल स्तर में सुधार करने की दृष्टि से गेबियन बनाये हैं। गेबियन एक ऐसी संरचना होती है जिसके तहत पानी के वेग को नियंत्रित कर मिटटी के बहाव को रोक कर आसपास के भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। गेबियन के अंतर्गत वाटिका में एक पहाड़ी से प्राकृतिक झरने से पानी आता है जिसे संरक्षित कर वाटिका के रख रखाव में भी उपयोग में लिया जाता है।
पर्यटक हो रहे अभिभूत
स्थानीय निवासियों के अलावा यहाँ दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से भी पर्यटक प्राकृतिक रोमांच का लुत्फ़ उठाने प्रतिदिन पहुंच रहे है। स्थानीय वन अधिकारियों के अनुसार लव कुश वाटिका बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है जिससे आस पास के निवासियों को भी रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे है। वही यहां आने वाले पर्यटक यहाँ के अद्भुद प्राकृतिक नज़ारे देखकर अभिभूत है और वन विभाग एवं राज्य सरकार को इस तरह के अकल्पनीय कदम के लिए धन्यवाद दे रहे है ।
उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वन एवं वन्य जीव संरक्षण की दूरगामी सोच को मध्यनजर रखते हुए राज्य के प्रत्येक ज़िले में लव कुश वाटिका के निर्माण की घोषणा की गयी थी। जिसके पश्चात वन विभाग द्वारा प्रत्येक ज़िले में प्राकृतिक स्थलों को चिन्हित कर लव कुश वाटिका के रूप में विकसित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अलवर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


