Luni Police Take Strict Action: Crackdown on Illegal Gravel Transport; 4 Dumpers Seized, 2 Accused Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूणी पुलिस का कड़ा एक्शन: अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा, 4 डम्पर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 26 अप्रैल 2026 1:55 PM (IST)
लूणी पुलिस का कड़ा एक्शन: अवैध बजरी परिवहन पर शिकंजा, 4 डम्पर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर। जोधपुर पश्चिम क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना लूणी की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 4 अवैध बजरी से भरे डम्पर जब्त किए हैं और 2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 2 अन्य डम्परों को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त पश्चिम के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने पर लूणी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई, जहां 23 अप्रैल को दो ओवरलोड डम्पर पकड़े गए। इन वाहनों में अवैध बजरी भरी हुई थी। दोनों वाहनों के चालकों—मुकेश विश्नोई और मगनाराम—को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा 22, 23 और 24 अप्रैल को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार अन्य डम्परों को जब्त किया। इन मामलों में खनन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कानूनी प्रक्रिया जारी है और आगे की जांच चल रही है।
पुलिस का कहना है कि लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश चौधरी सहित पूरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement