lucknow will be IT hub- akhilesh yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ बनेगा आईटी हब - अखिलेश यादव

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 11:57 AM (IST)
लखनऊ बनेगा आईटी हब - अखिलेश यादव
लखनऊ। सीएम अखिलेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आईटी नीति बनायी और प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आईटी हब के रूप में विकसित करने के प्रयास शुरू किया गया है। एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर का विशेष आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि नाडर ने लखनऊ को अपनी कार्यस्थली बनाकर प्रदेश के नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। एचसीएल आईटी सिटी में नौकरी पाने वाले फ्रेशर्स देश और प्रदेश को नई ऊंचाई देंगे। इन नौजवानों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि जिस जगह पर यह संस्थान स्थापित किया गया है, पहले वहां पर एक फार्म हुआ करता था, लेकिन राज्य सरकार के सक्रिय प्रयासों के चलते आज वहां पर एचसीएल आईटी सिटी स्थापित हो गया है और नौजवानों को यहां रोजगार भी मिल रहा है। यह आईटी सिटी बहुत ही कम समय में तेजी से विकसित किया गया। यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement