Lucknow: Sugarcane farmers protest outside Vidhan Sabha against low support price-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ: विधानसभा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, फसलों को लगाई आग

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 09:52 AM (IST)
लखनऊ: विधानसभा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, फसलों को लगाई आग
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार सुबह लखनऊ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। किसान यह प्रदर्शन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढाए जाने की मांग को लेकर कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विधानसभा के बाहर गन्ने, धान और आलू की फसल को आग के हवाले कर दिया। साथ ही किसान विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह ने कहा कि देश के कोने-कोने में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होना चाहिए और किसान कर्ज मुक्त होना होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वर्ष 2014 में वादा किया था कि सत्ता में आते ही वे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेगी और किसानों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने वादे पूरे नहीं किए और सरकार ने किसानों को ठगा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement