Advertisement
यूपी में 2027 में फिर खिलेगा कमल, वो देखते रहें हसीन सपने : पंकज चौधरी

उन्होंने कहा, साल 2014 से पहले देश के पांच शहरों में मेट्रो की सेवा मिल रही थी। 2014 से अब तक 20 शहरों में मेट्रो लाई गई। केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2024 तक देश के गांवों में 100 फीसद बिजली देने का काम किया है। गरीबों को मकान, पानी, बिजली, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का काम मोदी सरकार ने किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने की सुविधा दिलाई। गरीबों को अपने पैर पर खड़ा करने का काम हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता भारत माता के सच्चे सपूत और हमारे प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी से भेंट की। इस विशेष अवसर पर उन्होंने 'भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024' के तहत आडवाणी की सदस्यता का नवीनीकरण किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुरादाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


