Advertisement
लॉस एंजिल्स फायर : मरने वालों की तादाद बढ़कर 16, अधिकारी बोले 'और बिगड़ेंगे हालात'

पैसिफिक पैलिसेड्स निवासी केनेथ ने सिन्हुआ को बताया, "हमें इलाका खाली करना पड़ा, इसलिए हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरा शहर ठप है, लेकिन कम से कम हम अभी भी जीवित हैं।"
वर्तमान में, लॉस एंजिल्स काउंटी के छह जंगलों की आग अभी भी जल रही है, जिससे लगभग 36,000 एकड़ जमीन राख हो गई। इस आग ने पैलिसेड्स इलाके में अब तक 21,300 एकड़ से अधिक भूमि को जला दिया है और 5,300 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचाया है।
लॉस एंजिल्स के पूर्वी हिस्से में, ईटन कैन्यन और हाईलैंड पार्क में आग लगने से स्कूल और घर प्रभावित हुए है। दो प्राथमिक स्कूलों और पैलिसेड्स चार्टर हाई स्कूल के कुछ हिस्सों को नुकसान होने की रिपोर्ट है। ईटन की आग ने लगभग 14,000 एकड़ भूमि को नष्ट कर दिया है और 5,000 से अधिक इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।
इस बीच, मनोरंजन उद्योग आग, बिजली कटौती और जहरीली हवा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस वजह से कई फिल्म और टीवी शूट रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कई प्रीमियर और कार्यक्रम भी रद्द करने पड़े हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


