Lord Rams procession will be held on Vijayadashami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजयदशमी को निकलेगी भगवान राम की शोभायात्रा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 8:39 PM (IST)
विजयदशमी को निकलेगी भगवान राम की शोभायात्रा
मालपुरा। विजयदशमी पर्व पर श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के सम्बन्ध में मालपुरा के सर्वसमाज के लोगो की बैठक विजयवर्गीय सेवा सदन में आयोजित के गई। बैठक में सनातन समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्ध वर्ग के सदस्य उपस्थित थे। विजयदशमी के दिन श्रीराम की शोभायात्रा के सम्बन्ध में लिए गए निर्णय से उपखण्ड प्रशासन को अवगत कराने, नगरपालिका और स्वयंसेवी संगठन तथा संस्थाओं से समन्वय कर शोभायात्रा को भव्य बनाए जाने के लिए चन्द्र प्रकाश शर्मा, गिरधारी लाल आगीवाल, मोतीलाल कारवाल, अमरचंद मेंदवास्या तथा प्रहलाद राय शर्मा को संयोजक मनोनीत किया गया। विजयदशमी का पर्व 2 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement