London airport closes after getting World War II bomb-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से लंदन हवाईअड्डा बंद

khaskhabar.com: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 3:49 PM (IST)
द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से लंदन हवाईअड्डा बंद
लंदन। ब्रिटेन की थेम्स नदी में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम बरामद होने के कारण करीब स्थित लंदन सिटी हवाईअड्डे को बंद कर दिया। बीबीसी ने हवाईअड्डे की एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, ‘‘हवाईअड्डा पूरे सोमवार बंद रहेगा और सभी विमानों को रद्द कर दिया गया है, जिससे 16 हजार यात्री प्रभावित होंगे।’’पुलिस ने बताया कि बम रविवार सुबह पूर्वी लंदन के हवाईअड्डे पर पूर्व नियोजित कार्य के दौरान जॉर्ज वी डॉक पर बरामद किया गया। पुलिस ने कहा कि हवाईअड्डे को रात 10 बजे बंद कर दिया गया और इसे हटाने के लिए रॉयल नेवी के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘यात्रियों को टर्मिनल बंद होने के कारण हवाईअड्डे नहीं आने की सलाह दी गई है और अपनी विमान सेवाओं से संपर्क करने के लिए कहा गया है।’’ हवाईअड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राबर्ट सिनक्लेयर ने इस असुविधा के लिए लोगों से माफी मांगते हुए कहा, ‘‘मुझे पता है कि इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है और खासकर हमारे स्थानियों निवासियों को परेशानी हो रही है।’’पुलिस ने कहा कि बम मिलने के बाद वहां अपवर्जन क्षेत्र बनाया गया है और इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से संपत्तियों को खाली करा लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement