Lok Sabha passes Unlawful Activities Amendment Act Bill Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Uapa Bill : यूएपीए बिल वोटिंग के बाद लोकसभा से पास, पक्ष में पड़े 287 वोट

khaskhabar.com: बुधवार, 24 जुलाई 2019 5:34 PM (IST)
Uapa Bill : यूएपीए बिल वोटिंग के बाद लोकसभा से पास, पक्ष में पड़े 287 वोट
गृहमंत्री ने कहा कि देश के सामने कई तरह के खतरे मौजूद है। क्या आपलोग इस हकीकत को नहीं देख रहे हैं। खासतौर से नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि किस तरह से निर्दोष लोगों के साथ साथ सुरक्षाबलों को नकस्ली निशाना बनाते हैं। इससे भी बड़ी बात है कि हथियार पकड़े नक्सलियों को वैचारिक आधार भी मिलता है। ऐसे में क्या कोई दंतविहीन कानून राष्ट्र विरोधियों का मुकाबला करने में सक्षम होगा। इस सवाल का जवाब ना है। गृहमंत्री अमित शाह के जवाब पर सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम यह नहीं चाहते है यूएपीए में किसी तरह का संशोधन न हो। कांग्रेस की सरकार से मांग है कि वो इस संशोधन बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जब यूपीए सरकार ने आतंकी वारदातों को रोकने के लिए फेडरल पुलिस की संकल्पना पर काम करना शुरू किया तो आज के पीएम मोदी ने ही विरोध किया था। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बिल को लाया जाए लेकिन उस पर विचार जरूरी है। लेकिन कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा का बहिष्कार कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज समय की मांग है जब यूएपीए बिल में संशोधन करके व्यक्तिगत शख्स को भी आतंकी घोषित करने की व्यवस्था हो। संयुक्त राष्ट्र के पास भी इस तरह का प्रावधान है, यूएस, पाकिस्तान, चीन और इजराइल के पास यह व्यवस्था है। दुनिया के ज्यादातर मुल्क इस व्यवस्था को अपना चुके हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement