Advertisement
केन्द्र की योजनाओं एवं मुद्दों पर लडेंग़े लोकसभा चुनाव: CM मनोहर लाल

एयर स्ट्राइक के बारे में उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखण्डता को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। पुलवामा हमला देश के लिए बड़ा आघात है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने के बाद ही पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की गई है। उन्होंने कहा कि एयर स्ट्राइक समूचे देश का मुद्दा है और देश की सुरक्षा करना सरकार का प्रथम दायित्व भी है। विपक्ष के एक नेता के साथ हुई मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ राजनीतिक दुश्मनी नहीं है और इस प्रकार की मुलाकात को राजनीति से जोडक़र नहीं देखना चाहिए।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, लोकसभा चुनाव समिति हरियाणा के प्रभारी कलराज मिश्र, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्टï, केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महिला एवं बाल विकास तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कम्बोज, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, रामअवतार वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, महामंत्री संदीप जोशी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, धर्मबीर हुड्डा, महामंत्री सतीश आहुजा, धर्मबीर शर्मा समेत प्रदेश के सभी सांसद, विधायक व पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।
Advertisement
रोहतक
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



